रायबरेली-दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में एक की मौत

रायबरेली-दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में एक की मौत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- एक दर्दनाक हादसा हुआ जब बाइक सवार दो युवक मंदिर से दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे। सलोन कोतवाली क्षेत्र के हटका गांव निवासी विकास शुक्ला और आशीष सिंह मिर्जापुर के एहारी गांव स्थित बूढ़े बाबा मंदिर से दर्शन कर घर वापस आ रहे थे, तभी खान आलमपुर सतहरा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों ने घायलों को सलोन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दरियापुर स्थित एम्स अस्पताल रेफर किया गया। दुर्भाग्य से विकास को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।