रायबरेली-आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो सौ किग्रा महुआ लहन नष्ट कराया

रायबरेली-आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो सौ किग्रा महुआ लहन नष्ट कराया

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 
  आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार,रोबिन आर्य  की संयुक्त टीम ने लालगंज तहसील के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर दबिश की बड़ी कार्यवाही की।
  आबकारी टीम द्वारा गुरुवार को थाना खीरो के अन्तर्गत मुस्तकीन गंज, बेहटा सातन पुर, उन्नतखेडा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 200 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया। चार अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत करते हुए 1 महिला अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।