रायबरेली-नियमों पर कोयला भट्ठियों की कालिख,आखिर कौन है आलोक मणि तिवारी वन दरोगा

रायबरेली-नियमों पर कोयला भट्ठियों की कालिख,आखिर कौन है आलोक मणि तिवारी वन दरोगा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-कोयला बनाने की धधक रहीं भट्ठियां स्थानीय लोगों की सांसों में जहर घोल रही हैं। इनसे उठने वाले धुएं का असर आसपास के क्षेत्रों में भी पड़ रहा है। सफेद कपड़े काले पड़ जा रहे हैं। खांसी आने पर काले रंग का बलगम तक निकल रहा है डलमऊ रेंज में संचालित भट्ठियां अब लोगो के सांसों में जहर घोल रही है एक नही बल्कि दर्जनों की संख्या में संचालित हो रही है कोयले की अवैध भट्ठियां,जिम्मेदार अधिकारी इन पर कार्यवाही करने के बजाए इन अवैध भट्ठी संचालकों पर अपना आशीर्वाद बनाये है हालांकि जब वह वन दरोगा आलोक मणि तिवारी से बात की गई तो उन्होंने भी भट्ठियों की बात पर हामी भरी है और बताया है कि क्षेत्र में अवैध भट्ठियां भी संचालित हो रही हैं कुछ उसमें से वैध हैं और अवैध जिनको कुछ को नोटिस दे दी गई है जिन्होंने कोर्ट से नोटिस लाने का हवाला दे दिया है आखिर क्या भट्ठी संचालकों पर कार्रवाई करने से कतराते हैं वन दरोगा आखिर क्षेत्र में रह रहे लोगों की सांसों में जहर घोल रहे हैं भट्ठी संचालक पर क्या हो पाएगी कोई कार्यवाही।