रायबरेली-रिमझिम बारिश से धड़ाम हो गई विद्युत व्यवस्था , 24 घंटे अंधेरे में डूबी रही पांच लाख की आबादी

रायबरेली-रिमझिम बारिश से धड़ाम हो गई विद्युत व्यवस्था , 24 घंटे अंधेरे में डूबी रही पांच लाख की आबादी

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - बारिश की चंद बूंदों ने विद्युत वितरण व्यवस्था की पोल खोल दी है । मंगलवार की शाम से लेकर बुधवार शाम तक तहसील उपकेंद्र से जुड़े लक्ष्मीगंज फीडर की आपूर्ति ठप रही । जिससे करीब पांच लाख की आबादी अंधेरे में डूबी रही । अन्य फ़िडरों की भी आपूर्ति बाधित हुई है ।
          ऊंचाहार तहसील उपकेंद्र का सबसे बड़ा फीडर लक्ष्मीगंज है । इस फीडर में हजारों उपभोक्ता है और लाखों की आबादी को विद्युत आपूर्ति की जाती है । मंगलवार शाम करीब पांच बजे इसकी आपूर्ति ठप हो गई । यह आपूर्ति बुधवार शाम को 24 घंटे बाद बहाल हुए है। इसी प्रकार जमुनापुर उपकेंद्र की आपूर्ति भी बुधवार को दिन भर ठप रही । लक्ष्मीगंज फीडर के बारे में बताया जा रहा है कि रग्घूपुर से आने वाली 33 केवी लाइन में खराबी थी । शाम को फाल्ट तलाशा गया किंतु जब खराबी नहीं मिली तो सारे जिम्मेदार अपना फोन बंद करके सो गए । उधर उपभोक्ता रात भर परेशान रहे । यहां तक कि लोगों की पीने के लिए पानी तक नहीं मिल पाया । उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता रात भर इधर उधर टहलते रहे । 
    दूसरी ओर क्षेत्र के जमुनापुर उपकेंद्र की आपूर्ति भी बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बंद हो गई । यहां भी 33 केवीए में खराबी बताई जा रही है । यहां की आपूर्ति भी बुधवार देर शाम बहाल हुई है ।