रायबरेली-जिला आबकारी की टीम नें गुलरिहा गांव में कुटंलो लहन कराया नष्ट,,,,

रायबरेली-जिला आबकारी की टीम नें गुलरिहा गांव में कुटंलो लहन कराया नष्ट,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-जिला आबकारी की टीम ने नियमित चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्र छापेमारी कर कर अवैध कच्ची शराब की लहन नष्ट करवाने की कार्रवाई की है।
          शनिवार को जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में खगेन्द्र सिंह व अन्य स्टाफ के साथ कोतवाली क्षेत्र के गुलरिहा गांव स्थित एक बाग में छापेमारी कर करीब एक कुंतल अवैध देशी शराब की लहन नष्ट कराई है। बताया जा रहा है कि बाग में कच्ची शराब बनाई जा रही थी। दावा है कि आबकारी विभाग की छापेमारी के दौरान कच्ची शराब बनाने में संलिप्त कोई आरोपी नहीं मिला है। इसके बाद में क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर शराब ठेके पर ओवर रेटिंग और मिलावट समेत खुले में बैठकर शराब पीने के विरुद्ध जांच की और ठेका संचालक को दिशा निर्देश दिए।