रायबरेली- पूर्व हुए विवादों ने एक बार फिर हिंसक रूप,,,

रायबरेली- पूर्व हुए विवादों ने एक बार फिर हिंसक रूप,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-दो पूर्व हुए विवादों ने एक बार हिंसक रूप धारण कर लिया। बाजार से आम बेचकर लौट रहे दो सगे भाईयों को उनकी बाईक टक्कर मार कर उनकी पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। 
        मामला शर्ते के पूरे गौतमन इच्छनिया गाँव का है। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे बिंदा गाँव निवासी विकास सोनकर सोमवार की रात करीब नौ बजे अपने बड़े भाई शैलेन्द्र सोनकर के साथ बाइक से पड़ोस की बाज़ार से आम बेचकर वापस अपने घर लौट रहा था। आरोप रास्ते में पूरे गौतमन इच्छानियाँ प्राथमिक विद्यालय के पास मदारीपुर के दो सगे भाई सड़क पर बाइक लगाकर पहले से घात लगाए बैठे थे। विकास के रास्ता बदलने पर घात लगाए बैठे दोनों भाईयों ने उनकी बाईक में टक्कर मार दिया और फिर लात घूसे से उनकी पिटाई कर दी।  उधर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट संबंधी मामले की शिकायत कोतवाली की है। दोनों पक्षों के अलग अलग तर्क हैं। उल्लेखनीय है कि इसके दो दिन पूर्व ही दोनों पक्षों का विवाद हुआ था। जिसमें गाँव के संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेदप के बाद मामले में सुलह समझौता करवा दिया गया था। 
मंगलवार को जानकारी देते हुए कोतवाल संजय ने बताया कि मामले जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।