रायबरेली-जब लंदन की धरती पर गूँजेगा रायबरेली का नाम इस समाजसेवी को किया जायेगा सम्मनित

रायबरेली-जब लंदन की धरती पर गूँजेगा रायबरेली का नाम इस समाजसेवी को किया जायेगा सम्मनित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली

-जब लंदन की धरती पर रायबरेली का नाम सम्मान के साथ गूंजेगा, तो यह केवल डलमऊ ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण होगा। जनपद एक बार फिर गर्व से सर उठाने जा रहा है। जिले के डलमऊ क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवक विकास सिंह को लंदन में अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया जाएगा। उन्हें प्रतिष्ठित लंदन ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स से नवाजा जाएगा। यह क्षण केवल विकास सिंह के जीवन की उपलब्धि नहीं है, बल्कि रायबरेली और विशेषकर डलमऊ की धरती के लिए भी गर्व का विषय है। छोटे कस्बे से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाना इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा सीमाओं की मोहताज नहीं होती। विकास सिंह की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने साबित किया है कि मजबूत इरादों और निरंतर मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।