निफ्ट रायबरेली में सम्‍पन्‍न हुआ हिंदी पखवाड़ा-2023

निफ्ट रायबरेली में सम्‍पन्‍न हुआ हिंदी पखवाड़ा-2023

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला

रायबरेली: राष्‍ट्रीय फैशन  प्रौद्योगिकी संस्‍थान (निफ्ट), रायबरेली में हिंदी पखवाड़ा का समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण  समारोह आयोजित किया  गया, जिसके अन्‍तर्गत हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित की गई विभिन्‍न प्रतियोगिताओं के 77 विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 

विदित हो कि संस्‍थान में 14.09.2023 से 28.09.2023 तक मनाये गये हिंदी पखवाड़ा के दौरान अधिकारियों, संकाय सदस्‍यों एवं कर्मचारियों हेतु 06 प्रकार की प्रति‍योगिताएं आयोजित हुई जिनमें हिंदी श्रुतलेखन, टिप्पण एवं प्रारूपण प्रतियोगिता, हिंदी टंकण गति, हिंदीआशु भाषण प्रतियोगिता, हिंदी निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके विजेताओं को निदेशक निफ्ट रायबरेली डॉ० भारत साह द्वारा प्रमाण पत्र तथा पुरस्‍कार वितरित किए गए। 

हिंदी पखवाड़े की अध्यक्षता निफ्ट रायबरेली के निदेशक डॉ० भारत साह एवं संयोजन संयुक्त निदेशक एवं प्रभारी राजभाषा श्री नंदन सिंह बोरा जी द्वारा किया गया  | 

हिंदी निबंध प्रतियोगिता अधिकारी एवं संकाय सदस्‍यों में श्री प्रवीन श्रीवास्तव (प्रथम), श्री अनिल कुमार (द्वितीय), श्री प्रियांशु श्रीवास्तव (तृतीय) एवं प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार श्री दिलीप सिंह राठौर, डॉ. अजय कुमार, श्री विकास कुमार को मिला। 

हिंदी निबंध प्रतियोगिता कर्मचारीगण में श्री विनोद रतूड़ी (प्रथम), सुश्री संगीता (द्वितीय), श्रीमती प्रतिभा सिंह (तृतीय), प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार श्री रामकरन यादव, श्री ऋतिक कुमार, श्री शुभम विश्वकर्मा, श्री शैलेश शर्मा को मिला।

हिंदी टिप्पण एवं प्रारूपण प्रतियोगिता अधिकारी एवं संकाय सदस्‍यों में श्री अनिल कुमार (प्रथम), श्री प्रवीन श्रीवास्तव (द्वितीय), श्री उज्ज्वल बैनर्जी (तृतीय) एवं प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार श्री आशीष चंद्रा, डॉ. अजय कुमार, श्री दिलीप सिंह राठौर, डॉ. भरत सिंह को मिला। 




हिंदी टिप्पण एवं प्रारूपण प्रतियोगिता कर्मचारीगण में श्री श्री प्रमोद कुमार वर्मा (प्रथम), श्री विनोद रतूड़ी (द्वितीय), श्रीमती प्रतिभा सिंह (तृतीय) एवं प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार श्री विवेक मिश्र, श्रीमती गीता नेगी, श्री प्रताप सिंह, श्री उमेश चन्द्र को मिला। 

हिंदी आशु भाषण प्रतियोगिता अधिकारी एवं संकाय सदस्‍यों में श्री प्रवीन श्रीवास्तव (प्रथम), श्री प्रियांशु श्रीवास्तव (द्वितीय), श्री विकास कुमार (तृतीय) एवं प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार श्री एस ए वेंकटसुब्रमण्यम, डॉ. अजय कुमार, श्री अनिल कुमार को मिला।
हिंदी आशु भाषण प्रतियोगिता कर्मचारीगण में श्रीमती प्रतिभा सिंह (प्रथम), श्री रामकरन यादव (द्वितीय), श्री विवेक मिश्र (तृतीय) एवं प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार श्रीमती गीता नेगी, श्री विनोद रतूड़ी, श्री श्रीयांशु त्रिपाठी, श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव को मिला।

हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता अधिकारी एवं संकाय सदस्‍यों में श्री प्रियांशु श्रीवास्तव  (प्रथम), डॉ. अजय कुमार (द्वितीय), श्री प्रवीन श्रीवास्तव (तृतीय) एवं प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार डॉ. विद्या राकेश,  श्रीमती सपना कुशवाहा, डॉ. राम अवतार यादव, श्री  आशीष चंद्रा को मिला। 

हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता कर्मचारीगण में श्रीमती प्रतिभा सिंह (प्रथम),  श्रीमती गीता नेगी (द्वितीय), श्री विनोद रतूड़ी (तृतीय) एवं प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार श्रीमती अंजना सिंह, श्री प्रमोद कुमार वर्मा , श्री विवेक मिश्र, श्री शुभम विश्वकर्मा को मिला। 

हिंदी टंकण गति प्रतियोगिता अधिकारी एवं संकाय सदस्‍यों में श्री प्रियांशु श्रीवास्तव  (प्रथम), डॉ. अजय कुमार (द्वितीय), श्री विवेक जांगड़ा (तृतीय) एवं प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार श्री दिलीप सिंह राठौर, श्री आशीष चंद्रा, डॉ. राम अवतार यादव, श्री विकास कुमार को मिला। 

हिंदी टंकण गति प्रतियोगिता कर्मचारीगण में श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव  (प्रथम), श्री प्रताप सिंह (द्वितीय), श्री प्रमोद कुमार वर्मा (तृतीय) एवं प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार श्री शैलेश शर्मा, श्री राम करन यादव , श्री विवेक मिश्र, श्री साकेत पांचाल को मिला।


हिंदी श्रुतलेखन प्रतियोगिता एम. टी. एस. वर्ग में श्री पंकज कुमार (प्रथम), श्री दिवाकर शुक्ल (द्वितीय), श्री आदित्य त्रिपाठी (तृतीय) एवं प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार श्री बबलू सिंह, सुश्री संगीता, श्री जागेश्वर, श्री पंकज कुमार-1  को मिला।
प्रतियोगिता का संचालन कनिष्‍ठ अनुवाद अधिकारी श्री अश्‍वनी कुमार कुविंद तथा सहायक (हिंदी) श्री राजेश यादव ने किया। मंच संचालन नोडल हिंदी अधिकारी एवं सहायक प्रोफ़ेसर श्री हर्ष वर्धन दुबे द्वारा किया गया।