ममेरे देवर से भाभी का संबंध, विवाहिता के पति ने पहले मारी गोली, फिर फरसे से काटा गला

ममेरे देवर से भाभी का संबंध, विवाहिता के पति ने पहले मारी गोली, फिर फरसे से काटा गला

-:विज्ञापन:-

अलीगढ़ में ममेरे देवर से भाभी का अवैध संबंध होने के शक में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। विवाहिता के पति ने ममेरे भाई को पहले शराब पिलाई फिर गोली मार दी। गोली सीने के बजाय कंधे में लगी तो फरसे से वार कर गला ही काट दिया।

रात भर शव के पास ही बैठा भी रहा। सुबह बेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से तमंचा और फरसा बरामद किया है। घटना हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव रहसूपुर में हुई।

विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भटौली निवासी देवराज उर्फ देवू (30) पुत्र हरपाल किसान था। परिवार में बेटा वंश और पत्नी विनीता है। परिजनों के अनुसार अक्सर देवराज अपने फुफुरे भाई बंटी निवासी गांव रहसूपुर के यहां आता-जाता रहता था। इस आने जाने से बंटी को शक था कि देवराज का उसकी पत्नी से अवैध संबंध हो गया है। यह शक खौफनाक साजिश में बदल गया। बंदी ने देवराज की हत्या की साजिश रच डाली।

सोमवार की रात करीब आठ बजे भी देवराज बंटी के घर आया। रात को बंटी और देवराज एक साथ शराब पार्टी की फिर खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। रात करीब ढाई बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर बंटी ने घर में रखे तमंचे से देवराज को गोली मार दी। गोली कंधे में जा लगी। इसके बाद फरसे से गला काट दिया। खून से लथपथ देवराज जमीन पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

रात भर बंटी शव के पास ही बैठा रहा। मंगलवार सुबह बेटी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से बंटी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त तमंचा और फरसा भी मौके से ही बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को शक था कि देवराज का उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। वहीं एक हत्याकांड के मामले में दूसरे पक्ष से मिला हुआ है। माना जा रहा है कि इन्हीं वजहों से बंटी ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

एसपी देहात अमृत जैन के अनुसार रहसूपुर में फुफेरे भाई ने ममेरे की हत्या की है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक की पूछताछ में रंजिश और पत्नी से अवैध संबंधों की वजह सामने आ रही है। पुलिस दोनों ही पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।