रायबरेली-विद्यालय कार्यालय का ताला तोड़ तीन लैपटॉप हुई चोरी,,,

रायबरेली-विद्यालय कार्यालय का ताला तोड़ तीन लैपटॉप हुई चोरी,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-अज्ञात चोरों ने विद्यालय भवन में बने कार्यालय का ताला तोड़ अलमारी में रखे तीन लैपटॉप चोरी हो गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
       प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा कोतवाली अंतर्गत पूरे बाई (बरियावां) आलापुर निवासी अर्जुन सिंह शंभू नाथ यादव इंटर कॉलेज अशोक नगर चकमिलिक घर में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। जिन्होंने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात उनके विद्यालय में अज्ञात चोर घुस आए। खिड़की और दरवाजे का ताला तोड़कर कार्यालय में प्रवेश कर गए। जहां रखी अलमारी से तीनों तीनों लैपटॉप चुरा ले गए। चोरी करते एक चोर की तस्वीर विद्यालय में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। शीघ्र ही चोर की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।