रायबरेली-अपना द्वारा चारित्रिक दोष लगाने पर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास,,,

रायबरेली-अपना द्वारा चारित्रिक दोष लगाने पर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-एक युवती पर उसके सगे चाचा चाची ने अय्याशी और और गर्भपात करने का आरोप लगाया। इससे आहत होकर युवती ने आत्महत्या करने का प्रायस किया। गनीमत रही कि मां मौके पर पहुंच गई और उसे बचा लिया। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है। 
        मामला कोतवाली क्षेत्र पूरे छोटे मियां मजरे ऊंचाहार देहात गाँव की रहने वाली सिमरन कौर का आरओ है कि उसके देवर और देवरानी उसे अनावश्यक गाली गलौज देते रहते हैं। सोमवार को उसके देवर और देवरानी ने फिर से बेवजह ही गाली गलौज देने लगे मना किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। सिमरन कौर की बेटी कशिश लखनऊ शहर में रहकर पढ़ाई करती है। इस समय वह छुट्टियों के चलते घर पर है। आरोप है कि  देवर और देवरानी ने बेटी कशिश पर टिप्पणी की और उसपर लखनऊ शहर में अय्याशी करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता सिमरन का दावा है कि इस बात से आहत होकर कशिश ने मध्य रात्रि फंदा लगाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया है और वह मानसिक अवसाद में है। पीड़िता ने मामले की सूचना 112 पुलिस को दी। मंगलवार की सुबह देवर देवरानी फिर उसकी दूकान पर पर पहुंचकर गाली गलौज और मारपीट करने का प्रयास किया है।
पीड़िता मामले की शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस ने उसे घर जाने को कहा है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।