रायबरेली- सावन से पहले दिन से सड़क और नाली की सौगात,विकास पुरुष" की पहचान बने पूर्व विधायक राकेश सिंह

रायबरेली- सावन से पहले दिन से सड़क और नाली की सौगात,विकास पुरुष" की पहचान बने पूर्व विधायक राकेश सिंह

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


विकास पुरुष" की पहचान बने राकेश सिंह, सावन से पहले दिन से सड़क और नाली की सौगात

पूरे विधानसभा में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू, दलित-ओबीसी बस्तियों को प्राथमिकता

रायबरेली- हरचंदपुर विधानसभा के निवर्तमान विधायक राकेश सिंह की विकास यात्रा ने सावन मास के प्रथम दिन से रफ्तार पकड़ ली है। सोशल मीडिया पर दलित व ओबीसी बस्तियों की बदहाली को लेकर की गई फेसबुक पोस्ट के बाद उन्होंने  हरचंदपुर, खीरों और सताँव ब्लॉक के कई गांवों का निरीक्षण कर करीब दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सड़क व नाली निर्माण कार्य शुरू करवा दिए हैं।

20 जुलाई को सताँव ब्लॉक की बरदर ग्राम पंचायत के अंतर्गत रानी खेड़ा, नवबस्त, सुजान का पुरवा, गढ़ी (दुलाराय) और मलिकमऊ का दौरा कर राकेश सिंह ने करीब डेढ़ किमी लंबी सीसी रोड व नाली निर्माण की घोषणा की। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिसने राकेश सिंह को विकास पुरुष कहा, वह बिल्कुल सही कहा, क्योंकि विधायक न होते हुए भी वो जिस तरह से गांव-गांव में काम करवा रहे हैं, वह काबिले-तारीफ है। अगर वे विधायक होते, तो पूरी विधानसभा आत्मनिर्भर कहलाती।

खीरों से शुरू, हरचंदपुर तक पहुंची जनसुनवाई
राकेश सिंह की जनसुनवाई की शुरुआत 14 जुलाई को खीरों ब्लॉक के बेहटा सातनपुर से हुई, जहां बदहाल सड़क पर इंटरलॉकिंग कार्य शुरू कराया गया।
17 जुलाई को ऐंधी-दिगपालगंज-डंडनपुर क्षेत्र में कीचड़ भरी गलियों से निजात दिलाने का कार्य शुरू हुआ।
23 जुलाई को हरचंदपुर ब्लॉक के कई गांवों का निरीक्षण कर 24 घंटे के भीतर कार्य शुरू कराए गए।
26 जुलाई को खीरों ब्लॉक के देवगांव, सेमरी, निहस्था और मेडौली गांवों का दौरा कर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कों की सौगात दी गई।

दलित-ओबीसी बस्तियों को प्राथमिकता
सड़क निर्माण में दलित और ओबीसी बहुल बस्तियों को प्राथमिकता दी जा रही है। अब तक कुल दो दर्जन से अधिक स्थलों पर कार्य शुरू हो चुके हैं, जिसकी अनुमानित लागत आने वाले समय में तय होगी।

जनता में उत्साह, भारी संख्या में जुटे ग्रामीण
निरीक्षण के दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। देवगांव, सेमरी, निहस्था, मेडौली जैसे गांवों में ग्रामीणों ने निवर्तमान विधायक की इस सक्रियता को सराहा।

जनप्रतिनिधि भी रहे साथ
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिवराम सिंह, शिवराज वर्मा, जितेंद्र सिंह (भैयाजी), प्रधान दिनेश बाबू भारती, सुरेश त्रिवेदी, राजन सिंह, बोधन वकील सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।