आयुष्मान भवः कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्य कैम्प का किया गया अयोजन

 आयुष्मान भवः कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्य कैम्प का किया गया अयोजन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- चंद्रकेश मौर्या

रायबरेली-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डलमऊ में ऐम्स रायबरेली द्वारा आयुष्मान भवः कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्य कैम्प का अयोजन किया गया ऐम्स रायबरेली द्वारा  6 विशेषज्ञ चिकित्साक एवं 4 पैरामेडिकल अधिकारी/कर्मचारी द्वारा स्वास्थ्य सेवायें दी गई स्वास्थ्य कैम्प में 
  हृदय रोग, दन्त रोग, जनरल मेडिसीन Other
आदि सम्बन्धित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी गयी 
           स्वास्थ्य मेले में कुल 125 मरीजो को निःशुल्क उपचार के साथ साथ औषधि भी उपलब्ध करायी गयी।
      स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन अध्यक्ष नगर पंचायत डलमऊ श्री बृजेश दत्त गौड़ जी के द्वारा किया गया साथ मेें डा0 नवीन कुमार चिकित्सा अधीक्षक, श्री ललित कुमार मिश्र स्वा0शिक्षा अधिकारी, श्री अभिषेक कुमार चौधरी बी0पी0एम0, श्री सुधांशु त्रिपाठी बी0सी0पी0एम0 घनश्याम जायसवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहें।