रायबरेली-नाला निर्माण में मानक का उल्लंघन,सभासद ने एसडीएम को सौंपी शिकायत, जांच की मांग,,,,

रायबरेली-नाला निर्माण में मानक का उल्लंघन,सभासद ने एसडीएम को सौंपी शिकायत, जांच की मांग,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार में सभासद ने एसडीएम को सौंपी शिकायत, जांच की मांग
रायबरेली के ऊंचाहार नगर पंचायत में नाला निर्माण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। वार्ड नंबर 4 के सभासद राज गुप्ता ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है।
सभासद ने बताया कि वार्ड नंबर 2 कलवारन टोला में जोकू लाल के मकान से जमील मनिहार के मकान तक बनाए गए नाले में कई नियमों का उल्लंघन किया गया है। नाले के बेड में पीसीसी का काम नहीं किया गया। दीवारों की चुनाई निर्धारित माप 1.80 मीटर × 0.08 मीटर, 0.58 मीटर × 0.15 मीटर और 0.46 मीटर × 0.23 मीटर के अनुसार नहीं की गई।
शिकायत के मुताबिक, 0.35 × 0.60 मीटर की जगह एक तरफ की दीवार में केवल 4 इंच की चुनाई की गई है। प्लास्टर में भी अनियमितता बरती गई है। पत्थर भी मानक के अनुरूप नहीं लगाए गए हैं। इस तरह सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
सभासद ने 30 जून 2023 को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने एसडीएम से किसी दूसरे विभाग से जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी कर्मचारियों और ठेकेदारों से राजस्व की हानि की वसूली की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि जांच शिकायतकर्ता की मौजूदगी में की जाए।