रायबरेली-ऊंचाहार में दलित उत्पीड़न के मुकदमे में गवाही देने पर मिली जान से मारने की धमकी,,,,

रायबरेली-ऊंचाहार में दलित उत्पीड़न के मुकदमे में गवाही देने पर मिली जान से मारने की धमकी,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार- कोतवाली क्षेत्र के मदारीगंज गांव में दलित उत्पीड़न के मुकदमे में गवाही देने पर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी मिली है। ओमचंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी है कि मंगलवार की रात वह अरखा से घर आ रहा था, तभी गाँव के पास तीन आरोपियों ने उसे धमकी दी।
चार वर्ष पूर्व ओमचंद्र के परिवार के साथ गाँव के कुछ लोगों ने मारपीट की थी, जिसके बाद ओमचंद्र ने चार लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कराया था। अब आरोपियों ने गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है।