रायबरेली-एक काश्तकार ने पड़ोसी गाँव के युवक पर सरेशाम तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी का आरोप

रायबरेली-एक काश्तकार ने पड़ोसी गाँव के युवक पर सरेशाम तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी का आरोप

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार- रायबरेली-क्षेत्र में बेखौफ दबंग का कहर देखने को मिला है। भूमि विवाद में गाँव के एक काश्तकार ने पड़ोसी गाँव के युवक पर सरेशाम तमंचा लगाकर गोली मारने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है। 
     मामला नगर के अलीगंज मोहल्ला निवासी सूरजभान प्रजापति गांव स्थित भूमिधरि भूमि गाटा संख्या 3590 में शुक्रवार को धान की रोपाई के लिए खेत की जोताई करने जा रहा था। तभी पड़ोसी काश्तकार ने आपत्ति करते हुए 112 पुलिस बुलाकर रुकवा दिया। पुलिस ने राजस्व विभाग की पैमाईश और फैसला आने तक दोनों पक्षों को रुकवा दिया। पुलिस के फैसले के बाद पीड़ित सूरजभान वापस अपने काम पर जा रहा था। आरोप है कि तभी उसके  साथी के साथी ने नाला की पटरी पर उसे रोक लिया और उसके ऊपर तमंचा लगाकर धमकी दिया कि जमीन नहीं छोड़ोगे तो उसी भूमि पर कब्र बनाने की धमकी दी। पीड़ित डरा सहमा कोतवाली पहुंचा और मामले की शिकायत कोतवाली में की है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।