Raibareli-महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Raibareli-महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली -  पंचशील महाविद्यालय सम्राट अशोक नगर इटौरा बुजुर्ग रायबरेली में आज कला संकाय स्नातक के हिंदी विभाग के द्वारा आज निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के अधिकार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग लिया। इस परीक्षा के आयोजक डॉ. संतोष कुमार विश्वकर्मा के दिशा निर्देशन में परीक्षा का आयोजन किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार सोनकर ने परीक्षा को बड़े ही शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराया। प्राचार्य ले बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कॉलेज में लगातार ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों के सर्वागीण विकास एवं बच्चों को निरंतर प्रगति की ओर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलती है। परीक्षा को संपन्न कराने में पर्यवेक्षक के रूप में संदीप मौर्य, श्रीमती मंजू डे ने सहभागिता निभाई। महाविद्यालय की कला संकाय के निसीमुद्दीन सिद्धकी, प्रेमशंकर, राजकुमार, राकेश कुमार, राजेश यादव, उमेश विश्वकर्मा, साक्षी शाक्या, संजू सिंह, पारुल ने निष्ठा  पूर्वक परीक्षा को संपन्न कराया।