रायबरेली-जुलूस ए मोहम्मदी में उमड़ी भारी भीड़,,,,

रायबरेली-जुलूस ए मोहम्मदी में उमड़ी भारी भीड़,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

हिन्दू समुदाय के लोगों ने भगीकरी कर पेश की सौहार्द की मिसाल

ऊंचाहार-रायबरेली-पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर  ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जुलूस निकालकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी और खुशियां मनाई । इस दौरान निकले जुलूस में हिन्दू समुदाय के लोगों ने भी भागीदारी की है ।
     सुबह लगभग दस बजे के दौरान  सवैया हसन , ऊंचाहार, बाबूगंज,मतीनगंज कजियाना आदि जगहों पर जुलूस निकाला गया सवैया हसन गांव निवासी हाजी सरवर ख़ान ने पैगंबर हजरत की ओर से दुनिया को दिए गए संदेशों के बारे में बताते हुए कहा कि जिस तरह सब कुछ हासिल कर होने के बावजूद पैगंबर साहब ने सादगी भरा जीवन जिया, इसी तरह लोगों को जीवन जीना चाहिए। दीन दुखियों की मदद के लिए जिस तरह पैगंबर साहब ने मिसाल पेश की है , वैसे ही हमें दूसरों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा पैगंबर साहब अमन पसंद थे और उन्होंने सभी को अमन के साथ रहने की सीख दी है। जुलूस के दौरान सवैया तिराहा पर हसनैन की तरफ से लंगर का इंतजाम किया गया था ।
विदित हो कि इस्लाम धर्म के संस्थापक एवं पूरी दुनिया को शांति और पवित्रता का संदेश देने वाले पैगंबर हजरत मोहम्मद की पैदाइश के दिन ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में इकट्ठे होकर जुलूस के लिए तैयारी करते हैं और फिर गांव की सड़कों पर जुलूस निकाला जाता है जिसमें मुस्लिम समुदाय के साथ सभी वर्गों के लोग बढ़ चलकर हिस्सा लेते हैं और हजरत मोहम्मद साहब को याद करते हैं।