रायबरेली-अज्ञात चोरो ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

रायबरेली-अज्ञात चोरो ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के गोकुल गांव में अज्ञात चोरों ने बीती रात चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोर देर रात घर की छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और घर में रखे कीमती सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर घटना को अंजाम देकर हजारों रुपये कीमत का सामान लेकर फरार हो गए।

सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी खुली हुई थी और गहने व नकदी गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल फैल गया।

सूचना पर जगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घर के आसपास के लोगों से पूछताछ की और फिंगर प्रिंट सहित साक्ष्य जुटाए।

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं, लेकिन पुलिस की गश्त व्यवस्था कमजोर है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।