रायबरेली-बाईक से फिसलकर गिरने से दंपति घायल,,,,

रायबरेली-बाईक से फिसलकर गिरने से दंपति घायल,,,,

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईक फिसलकर गिरने से दंपति घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद पति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
 ऊंचाहार क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद तिवारी 60 वर्ष अपनी पत्नी शान्ति देवी के साथ अरखा गाँव से रिश्तेदारी गए थे। रविवार की दोपहर करीब 3 बजे दंपति वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में पाइप लाइन के पास उनकी बाईक फिसलने के कारण दोनों गिर कर घायल हो गए। स्थानीय लोगों घायल दंपति को सीएचसी में भर्ती कराया ।  जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद भी दुर्गा प्रसाद 60वर्ष की हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ल ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल दंपति को सीएचसी को लाया गया था। जिनका उपचार किया गया है। घायल दुर्गा प्रसाद तिवारी को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मार्ग दुर्घटना में घायल दंपति सरेनी ग्राम प्रधान पवन तिवारी के पिता बताए जा रहे हैं।