रायबरेली-चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी में मनाया गया 26वाँ कारगिल विजय दिवस,,,,,,

रायबरेली-चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी में मनाया गया 26वाँ कारगिल विजय दिवस,,,,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी में 26वाँ कारगिल विजय दिवस पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सोशल साइंस हेरिटेज क्लब द्वारा एक प्रभावशाली देशभक्ति नृत्य-नाटिका (स्किट) का मंचन किया गया। इस प्रस्तुति में छात्राओं ने कारगिल युद्ध के वीर जवानों की भूमिका निभाई, जिससे पूरा विद्यालय देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार स्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "चिन्मय मिशन के सात प्रमुख विज़न में से देशभक्ति (Patriotism) एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, और चिन्मय विद्यालय सदैव इस मूल्य को अपने शिक्षण एवं गतिविधियों के माध्यम से प्रोत्साहित करता आया है।
उन्होंने यह भी कहा कि "बच्चों को हमारे देश के वीर जवानों के साहस, त्याग और बलिदान के बारे में जानना अत्यंत आवश्यक है, ताकि उनमें भी राष्ट्र के प्रति गर्व और उत्तरदायित्व की भावना विकसित हो।"
यह कार्यक्रम न केवल वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि थी, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रीय गौरव, सेवा भावना और समर्पण की भावना को भी सुदृढ़ करने वाला रहा।