रायबरेली-निजी स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना , हजारों का माल किया पार,,,,,

रायबरेली-निजी स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना , हजारों का माल किया पार,,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार- रायबरेली-कोतवाली क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। क्षेत्र के एक स्कूल को चोरों ने निशाना बनाया है। स्कूल से सोकर पैनल चोरी होने से छात्रों के लिए पेयजल का संकट हो गया है। कोतवाली क्षेत्र के पूरे तुला सरायें हरदो गांव स्थित चंद्रशेखर आजाद बाल विद्या मंदिर में रविवार की रात चोरी की घटना हुई। चोर स्कूल में लगे सोलर पैनल को चुरा ले गए। यह सोलर पैनल ब्लॉक प्रमुख निधि से स्कूली बच्चों के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु लगवाया गया था।
मंगलवार को जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य राम देव वर्मा ने बताया कि रविवार को स्कूल बंद था। चोरों ने इसी का फायदा उठाया। चोरी के बाद से छात्रों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानाचार्य ने कोतवाली में शिकायती पत्र दर्ज कराया है। उन्होंने चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई कार्रवाई जाएगी।