रायबरेली-ग्रामीणों ने विधालय मर्जिंग पर दर्ज कराया विरोध

रायबरेली-ग्रामीणों ने विधालय मर्जिंग पर दर्ज कराया विरोध

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

दीनशाह गौरा -रायबरेली -उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार शाखा दीनशाह गौरा के पदाधिकारी अध्यक्ष शैलेश पांडे के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम पुराना पुरवा पहुँचे । पुराना पुरवा के ग्रामवासियों व अभिभावकों ने विधालय बंद करने पर    गहरा रोष व्यक्त किया और कहा कि हमारे बच्चे 1 किमी से अधिक दूर कैसे जा पाएंगे ? 
बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है जो कि असंवैधानिक है । 
गौरा अध्यक्ष शैलेश पांडे ने बताया कि यह आरटीई एक्ट का उल्लंघन है उन्होंने आगे कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के  निर्देशानुसार संगठन प्रत्येक उस ग्राम के अभिभावकों तथा ग्रामवासियों से जनसंवाद करेगा जहां के विधालय बंद कर दिए गए है । 

महामंत्री अखिलेश कुमार ने कहा बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित नही किया जा सकता । 

जनपदीय पर्यवेक्षक व जिला कोषाध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विधालय बंद करने से बच्चों को तो परेशानी हो ही रही है इसके साथ ही शिक्षको के पद समाप्त हो जाएंगे जिससे भविष्य में शिक्षकों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी । 

संरक्षक त्रिलोकी शरण सिंह ने कहा कि संगठन मजूबती से विधालय मर्जिंग का विरोध कर रहा है और करता रहेगा । 

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह चौहान ,  उपाध्यक्ष दिनेश मिश्र ,  श्याम सिंह , मनीष दीक्षित , अमित सिंह , सर्वेन्द्र सिंह , परितोष सिंह , राहुल द्विवेदी , नितिन सोनी , प्रमोद द्विवेदी , कीर्ति शर्मा , जितेंद्र यादव , विनय त्रिपाठी  आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।