रायबरेली-ऊंचाहार में घरेलू विवाद के चलते युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या,,

रायबरेली-ऊंचाहार में घरेलू विवाद के चलते युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- घरेलू काला के चलते एक युवक ने घर के अन्दर कमरे में हुक के सहारे फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया। परिजन ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 
        कोतवाली क्षेत्र के पूरे शिवगुलाम मजरे अरखा गांव निवासी रवि यादव पुत्र मोहन यादव 30 वर्ष को रेलवे विभाग में मृतक आश्रित में मिली नौकरी  करता था। विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व जगतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली विनीता से हुई थी। शुक्रवार की सुबह उसने घर के अन्दर कमरे में पानी सप्लाई पाईप से  पंखे की हक के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया। मृतक की पत्नी विनीता ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
बताते हैं कि मृतक की पत्नी व उसके घर वालों के बैच घरेलू विवाद चल रहा था। जिसके चलते करीब डेढ़ माह से वह कस्बे के पूरे अमिलिहा गांव में किराए के माकान में रहता था। किन्तु यहां भी दोनों पति पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होती रहता था। पुलिस का कहना है कि मृतक की मौत के पहले भी पति पत्नी में विवाद हुआ था । मृतक रवि का एक पुत्र रित ढाई वर्ष है। जिसके ऊपर से पीटा का साया उठ गया है। 
रवि की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। 
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ला ने बताया कि मृतक अवस्था में एक युवक को सीएचसी लाया गया था। जिसका अभिलेखीय औपचारिकता पूरी की गई है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मौत की खबर मिली थी। मौके पर पुलिस बल भेजा गया है। शव की कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।