रायबरेली-पांच वर्ष में ही सुहाग व परिजन ने दिया दगा

रायबरेली-पांच वर्ष में ही सुहाग व परिजन ने दिया दगा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी
मो-8742935637


विवाहिता ने पति समेत 6 पर लगाया गंभीर आरोप,,,,,

ऊंचाहार-रायबरेली-विवाहिता को दहेज लोभियो के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ साथ उसके साथ हैवानियत की हदें तक पार कर  कर दिया ।जिसके साथ गर्भपात करवाने के अलावा शिकायत करने पर तेजाब तक शरीर में फेंकने का धमकी दिया गया।
बताते चले कि मोहिनी पुत्री चन्द्रपाल निवासिनी गिरकइयापुर कोतवाली सलोन की शादी पांच वर्ष पूर्व ऊंचाहार कोतवाली के गांव बीकरगढ निवासी अरूण पुत्र दशाराम के साथ हुई थी।जिसमे विवाहिता ने पति;सास;ससुर;देवर व दो नंद के खिलाफ नामजद तहरीर ऊंचाहार कोतवाली में दिया है।जिसमे शादी के बाद से एक लाख व कार की डिमांड निरंतर करते रहे मांग पूरी न होने पर मारपीट;गालीगलौज व जान से मारने कीधमकी देते रहे यहां तक की पीड़िता के तहरीर के मुताबिक आरोपितो के द्वारा जबरन गर्भपात करवा दिया गया और विरोध करने पर तेजाब फेंकने के बाद जिंदा जलाने की धमकी तक दिया गया।कोतवाली निरीक्षक बालेन्दु गौतम ने बताया कि पीड़िता ने अपने पति;सास;ससुर;देवर व दो नंद के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी ।