रायबरेली-मनोरमा शुक्ला सम्मानित,SIR चुनाव कार्य में 90प्रतिशत लक्ष्य किया पूरा,,,

रायबरेली-मनोरमा शुक्ला सम्मानित,SIR चुनाव कार्य में 90प्रतिशत लक्ष्य किया पूरा,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- तहसील में बूथ नंबर 121 टिकथा मुसल्लेपुर की बीएलओ मनोरमा शुक्ला को सम्मानित किया गया। उन्हें SIR चुनाव कार्यक्रम में 90 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए यह सम्मान दिया गया।
नायब तहसीलदार शंभू शरण पांडे ने रविवार को मनोरमा शुक्ला को पुष्पगुच्छ और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मनोरमा शुक्ला ने नायब तहसीलदार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अन्य बीएलओ को भी अपने कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश दीक्षित,लेखपाल प्रमोद गुप्ता, सहित अन्य राजस्व कर्मी भी उपस्थित रहे।