रायबरेली-कन्दरावाँ गांव में बिना अनुमति हरे नीम के पेड़ काटने पर मुकदमा दर्ज

रायबरेली-कन्दरावाँ गांव में बिना अनुमति हरे नीम के पेड़ काटने पर मुकदमा दर्ज

-:विज्ञापन:-





 रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-क्षेत्र के बरसवां मजरे कन्दरावाँ गांव में बिना अनुमति हरे नीम के प्रतिबंधित प्रजाति पेड़ काटने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटी हुई लकड़ी हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। 
         क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी वीरेन्द्र लकड़ी का ठेकेदारी करता है। एक दिन पूर्व वह बिना अनुमति हरे नीम काट रहा था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कटी हुई लड़की कब्जे मे लिया है। 
रविवार को जानकारी देते हुए हल्का दरोग श्री बाबू ने बताया कि बिना अनुमति के हरे नीम के पेड़ काटने के मामले में वीरेन्द्र कुमार निवासी पट्टी रहस कैथवल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।