रायबरेली-साधन सहकारी समिति हलोर में आयोजित एम-पैक्स सदस्यता अभियान 2025

रायबरेली-साधन सहकारी समिति हलोर में आयोजित एम-पैक्स सदस्यता अभियान 2025

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अभय प्रताप सिंह

महराजगंज-रायबरेली-साधन सहकारी समिति हलोर में आयोजित एम-पैक्स सदस्यता अभियान 2025 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, रायबरेली के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब किसान सहकारी समिति के सदस्य बनकर ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के डिजिटलीकरण से किसानों को ऋण, बीज, खाद व अन्य सुविधाएं अब तेजी से और पारदर्शी ढंग से प्राप्त होंगी। 12 सितंबर से एम-पैक्स सदस्यता अभियान शुरू किया गया है जो 12 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत सदस्य बनने वाले किसानों का जिला सहकारी बैंकों में खाता खुलवाया जा रहा है ताकि इन किसानों को कम ब्याज पर कृषि ऋण के साथ ही बैकिंग की अन्य सुविधाएं दी जा सकें। अभियान के तहत साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष व सचिवों को ज्यादा से ज्यादा किसानों को सदस्य बनाए जाने के लिए कहा गया है। 
कार्यक्रम में शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू तथा जिला सहकारी बैंक महराजगंज की प्रबंधक अंकिता सक्सेना, हलोर समिति के अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, टूक समिति के अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह, चंद्रशेखर वर्मा 
शिवमोहन यादव, रामशरन यादव,महेंद्र श्रीवास्तव, सहित किसान राम सागर चौधरी,फूल सिंह, कुलदीप सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, लाखन सिंह, उमाकांत पाण्डेय, हौसिला प्रसाद तिवारी, समरजीत सिंह, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार चतुर्वेदी, रानू मिश्रा, रामराज सिंह, राजेश त्रिवेदी, वीरेंद्र सिंह, अशोक वर्मा ,आदि मौजूद सैकड़ों किसानों ने सहकारी समिति की सदस्यता लेने में रुचि दिखाई।