रायबरेली-बेखौफ चोरों ने एक निजी विद्यालय को बनाया निशाना डेढ़ लाख कीमत का माल किया,,,,,

रायबरेली-बेखौफ चोरों ने एक निजी विद्यालय को बनाया निशाना डेढ़ लाख कीमत का माल किया,,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेली- बेखौफ चोरों ने एक निजी विद्यालय को निशाना बनाते हैं लगभग डेढ़ लाख कीमत का सामान पार कर दिया, नकाबपोश लोगों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
पूरे निरही मजरे कंदरांवा गाँव निवासी अरुणेश त्रिपाठी बाबूगंज बाजार में कक्षा 1 से 8 तक जेपी पब्लिक स्कूल के नाम से विद्यालय चलाते हैं।बेखौफ चोरों ने रविवार की देर रात हो रही बरसात का फायदा उठाते हुए विद्यालय में लगे सोलर पैनल, बैटरा,डीवीआर व सीसीटीवी कैमरे उठा ले गये।सोमवार की सुबह उन्हें घटना की जानकारी हुई, विद्यालय में लगे दूसरे डीवीआर में दो नकाबपोश लोगों का फुटेज सामने आया है।
कोतवाल सजंय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर घटना का अनावरण किया जायेगा।