रायबरेली-सीएचसी में चिकित्सक नदारत,भटकते रहे मरीज

रायबरेली-सीएचसी में चिकित्सक नदारत,भटकते रहे मरीज

-:विज्ञापन:-




  रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली -इस समय बरसात के कारण पूरे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैली हुई है , लोग उम्मीद लेकर सरकारी अस्पताल पहुंच रहे है किंतु बदहाल स्वास्थ सेवाओं के कारण मरीज परेशान हो रहे है। शनिवार को सीएचसी में पहुंचे मरीजों को चिकित्सक ही नहीं ढूंढे मिल रहे थे।
      शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे से अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए कोई चिकित्सक नहीं था । दूर दराज गांव से आए सैकड़ों की संख्या में मरीज इधर उधर भटक रहे थे । मरीजों ने बताया कि वह करीब एक घंटे से अस्पताल में डाक्टर को तलाश रहे है , किंतु कोई चिकित्सक नहीं है । सारे चिकित्सक कक्ष खाली पड़े है । लोगों ने बताया कि अधीक्षक खुद सुबह आकर चले जाते है , उनके जाने के बाद चिकित्सक भी एक एक करके निकल जाते है और अस्पताल राम भरोसे हो जाता है । लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग के किनारे स्थित यह सीएचसी काफी संवेदनशील मानी जाती है । इसके बावजूद जिम्मेदार लापरवाह बने हुए है , उन्हें तो दायित्व का बोध है और न ही सत्कार का खौफ ।