रायबरेली-तीन दिवसीय 45वाँ वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन।

रायबरेली-तीन दिवसीय 45वाँ वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी
मो-8742935637


 ऊंचाहार-रायबरेली डॉ. अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित 45 वाँ वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन राष्ट्र गान के साथ संपन्न हुआ। जिसमे मुख्य अथिति सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रोफेसर शिव नायक सिंह द्वारा खेल कूद प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को मेडल पहना प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। छात्र वर्ग में मो खालिद ने तीन स्वर्ण पदक तो वहीं छात्रा वर्ग की कुमकुम् मोदनवाल ने दो स्वर्ण पदक चैंपियनशिप जीतकर सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार प्राप्त किया।          
           महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में इस क्रीडा प्रतियोगिता में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं के साथ प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया।स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं में आरुषि, खुशी, गुंजा, रिमशा, शालिनी, किशन, खालिद, सैफ, अभिषेक, लालचंद, दिव्येश, पेरियार, विवेक, विख्यात, विश्वास आदि ने तीनों दिन पूरी तल्लीनता से सहयोग कर कार्यक्रम को संपन्न कराने में अपनी अहम् भूमिका निभाई। साथ ही प्राध्यापकों में डॉ रश्मि संत, डॉ नीता सोनकर, डॉ अनुपमा, डॉ सुमन, डॉ विकास, डॉ संतोष, डॉ विनोद सिंह, डॉ विमलेश सिंह, डॉ पंकज, डॉ असलम खाँ तथा कर्मचारी शिवाकांत, कृष्ण कुमार व दिनेश कुमार आदि ने भी समय के साथ सभी खेल कूद प्रतियोगिताओं को संचालित कराने में सराहनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ बालेन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ अर्चना सहित महाविधालय के सभी प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण व अन्य विशिष्ट अतिथिगण मौजूद रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।