रायबरेली-पाली में बिजली के करंट से लंगूर की मौत, ग्रामीणों ने किया विधिपूर्वक अंतिम संस्कार

रायबरेली-पाली में बिजली के करंट से लंगूर की मौत, ग्रामीणों ने किया विधिपूर्वक अंतिम संस्कार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अभय प्रताप सिंह

ग्राम प्रधान और बजरंग दल के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

महराजगंज -रायबरेली-तहसील क्षेत्र के पूरे बाबूजी मजरे पाली गांव में एक लंगूर की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दु:खद घटना के बाद ग्रामीणों ने धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ लंगूर का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान गांव में शोक का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।
ग्रामीणों के अनुसार, लंगूर बिजली के हाई वोल्टेज तार से टकरा गया, जिससे उसे तुरंत करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। लंगूर की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पशु के प्रति श्रद्धा भाव दिखाते हुए उसके शव का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।
अंतिम संस्कार के समय ग्राम प्रधान दुजई पासी, बजरंग दल के जिला गौ रक्षा प्रमुख संतोष मौर्य, तथा संजय, नरेंद्र, भानू, बुदुल सविता, रामदुलारे, मानसिंह समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस घटना को प्राकृतिक संकट और मानवजनित खतरे के रूप में देखा और बिजली विभाग से आग्रह किया कि खुले तारों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।