हमको जनम दुःख देगई जेठनिया

हमको जनम दुःख देगई जेठनिया

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - केशवानंद शुक्ला
मो - 7309336397

इस लोकभावना को मंच पर जीवंत कर दिया रायबरेली जनपद की लोक गायिका बेटी दृष्टि पाण्डेय (देवांशी) ने।

दूरदर्शन पर ऐसी सशक्त और भावपूर्ण प्रस्तुति दी कि सिर्फ रायबरेली ही नहीं, बल्कि पूरा उत्तर प्रदेश आज इस बेटी पर गर्व महसूस कर रहा है।
दृष्टि पाण्डेय ( देवांशी ) ने अपने अभिनय और आवाज़ से यह साबित कर दिया कि इस देश की बेटियाँ किसी से कम नहीं हैं—वे चाहें तो हर मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

रायबरेली की मिट्टी में जन्मी दृष्टि की प्रतिभा का आज कोई जवाब नहीं।
सच में, बेटियाँ बोझ नहीं, गर्व होती हैं। 
अगले शुक्रवार 19 दिसंबर को दृष्टि का नामकरण गीत पुनः दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर एक अलग अंदाज में प्रसारित किया जाएगा