रायबरेली-थुलेडी में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

रायबरेली-थुलेडी में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अभय प्रताप सिंह

थुलेडी (महराजगंज) – क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कोतवाली बछरावां प्रभारी राजीव सिंह, उपनिरीक्षक तथा अन्य पुलिस बल के साथ मिलकर सोमवार को थुलेडी क्षेत्र में पैदल मार्च (फ्लैग मार्च) निकाला गया।

यह मार्च क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से सौहार्द बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की। साथ ही उन्हें पूर्ण सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।

पुलिस का यह अभियान आगामी त्योहारों और क्षेत्रीय कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए सतर्कता और विश्वास बहाली के तौर पर देखा जा रहा है।