रायबरेली-मामूली विवाद में खूनी संघर्ष , चार घायल

रायबरेली-मामूली विवाद में खूनी संघर्ष , चार घायल

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-मामूली बात पर गाँव में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों से  चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
       मामला कोतवाली क्षेत्र के पिपरहा मजरे ऊंचाहार देहात गाँव का है। गाँव की संगीता देवी का आरोप है। गाँव की महिला बेवजह गाली गलौज कर रही थी। मना करने पर दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई और जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में एक पक्ष संगीता देवी व उसकी बेटी शुभी 20 वर्ष घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से राजकुमारी 30 वर्ष व उसकी सास धमकी 60 वर्ष घायल हो गए। शुभी व उसकी मां घायल अवस्था में सीएचसी पहुंची जबकि दूसरे पक्ष के परिजन 60 वर्षीय धमकी और 30 वर्षीय राजकुमारी को घायल अवस्था में एम्बुलेंस से लेकर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में एम्बुलेंस के अन्दर घायलों को देखकर पुलिस के हाथपांव फुल गए। उन्हें आनन फानन मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हुई है। दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।