रामलला के पुजारियों के आए अच्छे दिन, सैलरी बढ़ाई गई, अब मिलेंगे इतने हजार रुपये प्रतिमाह

राम मंदिर निर्माण के साथ ही रामलला के पुजारियों के भी दिन बहुरने लगे हैं। इसी क्रम में रामलला के प्रधान अर्चक सहित अन्य पुजारी के वेतन में वृद्धि कर दी गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रधान पुजारी, सहायक पुजारी, सेवा में लगे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर दी गई है।
प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय को धन्यवाद दिया है। बताया गया कि अब प्रधान पुजारी का वेतन 32,900, सहायक पुजारी का 31,900 रुपये वेतन कर दिया गया है। इससे पूर्व प्रधान पुजारी को 25,000 व सहायक पुजारी को 20,000 मिलता था। अन्य पुजारियों व सेवादारों के भी वेतन में वृद्धि की गई है।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही पुजारियों व कर्मचारियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, इस पर मंथन चल रहा है। पुजारियों को रहने-खाने और चिकित्सीय सुविधाओं के साथ-साथ आवासीय भत्ता भी दिया जाएगा।

