रायबरेली-मिशन शक्ति के 5.0 तहत गाँव में एसडीएम ने महिलाओं से वार्ता कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए की पहेल

रायबरेली-मिशन शक्ति के 5.0 तहत गाँव में एसडीएम ने महिलाओं से वार्ता कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए की पहेल

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार-रायबरेली-मिशन शक्ति के 5.0 तहत गाँव में एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने महिलाओं से वार्ता कर उन्हें सशक्त और सरकार द्वारा महिलाओं के लिए जारी सुरक्षा हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही दीपावली पर्व पर पटाखा बनाने वालों स्थान पर स्थानीय प्रशासन ने निरीक्षण किया। यही निरीक्षण ऊंचाहार, जगतपुर कस्बे समेत आसपास में की गई।
       सोमवार को एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर नायब तहसीलदार शम्भू शरण पाण्डेय ने राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल के साथ ऊंचाहार, जगतपुर क्षेत्र में बन रहे पटाखे स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था समेत मानकों का की जाँच किया। एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाल संजय कुमार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वागीश मिश्रा के साथ कोतवाली क्षेत्र के उसरैना गांव में मिशन शक्ति 5.0  तहत महिलाओं को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया गया है। इसके अतिरिक्त, नारी सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इनमें 1090 (वुमन पावर लाइन), 1098 (बाल संरक्षण हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 112 (आपातकालीन सेवा) शामिल हैं। 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के मूलभूत गुर भी सिखाए गए, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रख सकें। एसडीएम टीम ने स्पष्ट रूप से बताया कि बेटियों और महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना ही मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ कोतवाल संजय कुमार के अतिरिक्त राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 


उधर पटाखा बनाने की गोदाम में आग से सुरक्षा आपातकालीन स्थिति निपटने के प्रबंध के भी बारीकी से निरीक्षण किया गया और सभी पटाखे के लाइसेंसधारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यह कार्रवाई ऊंचाहार, जगतपुर समेत सभी जगहों पर की गई। इस दौरान राजस्व निरीक्षक चन्द्र प्रकाश दीक्षित, हल्का लेखपाल पुष्पेंद्र सोनकर समेत राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।