रायबरेली-सर्पदंश का शिकार हुई किशोरी, हालत गंभीर

रायबरेली-सर्पदंश का शिकार हुई किशोरी, हालत गंभीर
रायबरेली-सर्पदंश का शिकार हुई किशोरी, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी

बछरावां- रायबरेली-शुक्रवार शाम थुलेडी गांव में घर के अंदर खेलते समय एक किशोरी जीने की सीढ़ियों के पास सर्प दंश का शिकार हो गई। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। किशोरी हिना पुत्री पीर मोहम्मद उम्र 12 वर्ष निवासी थुलेडी उसे समय सर्पदंश का शिकार हो गई, जब वह अपने घर के अंदर जीने के पास खेल रहीं थी, तभी किशोरी की चीख पुकार सुनकर, मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा एंबुलेंस के द्वारा घायल किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।