रायबरेली-राष्ट्र और समाजसेवा को समर्पित है मोदी का जीवन- विधायक मनोज कुमार पान्डेय

रायबरेली-राष्ट्र और समाजसेवा को समर्पित है मोदी का जीवन- विधायक मनोज कुमार पान्डेय

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा व्यक्तित्व पूरे संसार में कही नहीं है , उनका पूरा जीवन भारतीय समाज और भारत देश की सेवा में समर्पित है । यह विचार बुधवार को पीएम मोदी के जन्मदिवस पर ऊंचाहार सीएचसी में आयोजित सेवा पखवारा के स्वास्थ शिविर में विधायक डॉ मनोज पांडेय ने व्यस्त किए । 
   शिविर का संयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने किया था ।  विधायक मनोज कुमार पान्डेय ने शिविर का उद्घाटन करने के बाद कहा कि महान व्यक्तित्व के धनी मोदी जी का संपूर्ण जीवन दूसरे की भलाई के लिए समर्पित रहा , वह निष्काम भाव से पूरे समाज की सेवा करते हैं । आज उनके जन्मदिन पर इसी भाव के साथ सेवा पखवारा आयोजित किया गया है ।  इस शिविर में मरीजों की जांच की गई, उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया और पौष्टिक फल वितरित किए गए।
शिविर का मुख्य उद्देश्य जनकल्याण और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना था। स्वास्थ्यकर्मियों ने रोगियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें उचित सलाह दी। विशेष रूप से छोटे बच्चों के पोषण पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बच्चों को दूध पिलाया गया और उनकी माताओं को बच्चों की देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इस दौरान सीएचसी पर विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए गए।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा जितेंद्र बहादुर सिंह , आशीष तिवारी पवन सिंह, डां दिवाकर तिवारी, डॉ शिव त्रिपाठी, आदि मौजूद थे।