रायबरेली-सुर्खियों में आया लखनऊ पब्लिक स्कूल,बीएसए का कड़ा रुख

रायबरेली-सुर्खियों में आया लखनऊ पब्लिक स्कूल,बीएसए का कड़ा रुख

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


बीएसए ने दी चेतावनी 3 दिन में दाखिला देने के दिए निर्देश

रायबरेली-शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 10% सीटों पर गरीब बच्चों का दाखिला न देने पर लखनऊ पब्लिक स्कूल की दोनों शाखों के प्रधानाचार्यो को नोटिस दी गई है बीएसए ने तीन दिन के भीतर आरटीई के तहत आवंटित बच्चों का निशुल्क दाखिला कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं ऐसा न करने पर मान्यता निरस्त करने की चेतावनी दी है शासन के सख्त निर्देश हैं कि आरटीआई की तहत आवंटित बच्चों का दाखिला न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए शहर स्थित अहिया रायपुर और प्रगति पुरम स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में आवंटित किए गए गरीब बच्चों का दाखिला नहीं किया गया है ऐसे में दाखिले के लिए बच्चे भटक रहे हैं बीएसए शिवेंद्र  प्रताप सिंह ने मामले में गंभीर रूप अपनाते हुए लखनऊ पब्लिक स्कूल के दोनों शाखों  को नोटिस देकर तीन दिन में दाखिला की प्रक्रिया पूरी का रिपोर्ट तलब की है बीएसए ने बताया कि आरटीई के तहत एलपीएस स्कूल में सभी आवंटित बच्चों का दाखिला नहीं लिया गया है इस कारण नोटिस दी गई है 3 दिन में जवाब न देने पर मान्यता को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी