रायबरेली-विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी,युवक का आरोप थाने में नही हुई सुनवाई,एसपी से लगाई गुहार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली जनपद में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित युवक से 80 हजार रुपये वसूल लिए और उसे दुबई भेजा। लेकिन युवक को दुबई पहुँचने पर पता चला कि जो वीजा उसे दिया गया है, वह नौकरी का नहीं बल्कि टूरिस्ट वीजा है।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर धरावां गांव निवासी अकबर नामक युवक का कहना है कि मोहम्मद कलीम नाम के व्यक्ति ने उसे दुबई में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में 80 हजार रुपये ले लिए। लेकिन वहां पहुँचने पर उसे टूरिस्ट वीजा होने की जानकारी मिली, जिसके बाद वह ठगा महसूस कर वापस भारत लौट आया।

भारत आने के बाद पीड़ित अकबर ने डलमऊ कोतवाली में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उसने पुलिस अधीक्षक से भी मामले की लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।