रायबरेली-मुख्यमंत्री योगी के विजन के साथ कदमताल करने को तत्पर ऊंचाहार - ममता जायसवाल

रायबरेली-मुख्यमंत्री योगी के विजन के साथ कदमताल करने को तत्पर ऊंचाहार - ममता जायसवाल

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार -रायबरेली - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'विकसित उत्तर प्रदेश – 2047' महाभियान के तहत सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री  का उद्देश्य राज्य को 2047 तक विकसित और समृद्ध बनाना है। जिसमें ऊंचाहार नगर पंचायत अपनी भूमिका निभाने को तत्पर है । हम विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़कर ऊंचाहार को आदर्श नगर बनाने  की दिशा में काम कर रहे हैं।
     यह संवाद पंचायत कार्यालय पर में आयोजित हुआ। इसमें नगर पंचायत के चेयरमैन के अलावा अधिशासी अधिकारी सिकंदरादित्य और सभी सभासदों ने भाग लिया। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के विचारों और मार्गदर्शन को सुना और स्थानीय स्तर पर उनके क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया। चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते है कि उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है। उन्होंने नगरीय निकायों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया, क्योंकि शहरी विकास ही प्रदेश के समग्र विकास का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री के इस विजन के साथ कदमताल करते हुए ऊंचाहार नगर पंचायत साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सड़कों का विकास, हरित क्षेत्र विस्तार, ऊर्जा संरक्षण और डिजिटल सेवाओं के विस्तार जैसे विषयों पर काम कर रहा है। चेयरमैन ने  मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर पंचायत  की टीम विकास योजनाओं को लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सभी सभासदों और अधिकारियों ने इस संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इससे विकास कार्यों को नई गति और दिशा मिलेगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि कृष्ण चंद जायसवाल , निकाय कर्मचारी अरविंद मौर्य , राजू मौर्य , सभासद बब्बू जायसवाल , शैलेश गुप्ता , मो वसीम , अंजू जायसवाल , रेखा , इनम्मा फातमा  आदि मौजूद थे।