रायबरेली- 14 साल से तहसील में दौडते- दौडते रगड़ गई एडियाँ पर नहीं मिला न्याय,,,,?

रायबरेली- 14 साल से तहसील  में दौडते- दौडते रगड़ गई एडियाँ पर नहीं मिला न्याय,,,,?

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-एक बुजुर्ग 14 साल से अपनी भूमि का हकबरारी कराने के लिए चक्कर काट रहा है। दर्जनों एसडीएम, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल बदल गए किन्तु बुजुर्ग की समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। पीड़ित बुजुर्ग ने समाधान दिवस से लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई किन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
       क्षेत्र के पूरे भिखनापुर मजरे हमीदपुर बड़ा गांव निवासी बुजुर्ग माताफेर मिश्रा का कहना है कि उसकी भूमि गाटा संख्या 165/0.0540 हेक्टेयर ,166/ 0.6060 हेक्टेयर,167/0.1580 हेक्टेयर व 175/0.1520 हेक्टेयर के कुछ हिस्से पर गाँव के काश्तकारों ने कब्जा कार लिया है। जिसको लेकर वर्ष 2011 मे उसने राजस्व धारा 24 के अन्तर्गत हकबरारी कराने को लेकर एसडीएम न्यायालय में वाद योजित किया था। आरोप है तहसील का चक्कर लगाते लगते आठ साल बाद राजस्व निरीक्षक उसकी भूमि का वर्ष 2022 में सीमांकन कर दिया गया। जिसके आधार पर न्यायालय ने 20–08–2022 को सीमांकन की पुष्टि कर दिया गया। तबसे बुजुर्ग माताफेर भूमि पत्थरगड़ी करवाने को लेकर तहसील के अफसरों के चौखट की खाक छान रहा है। लेकिन अफसर उसकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि वह 14 सालो से तहसील के चक्कर काट रहा है।