Raibareli-सरेनी में चोरों का आतंक,एक घर को बनाया निशाना*

Raibareli-सरेनी में चोरों का आतंक,एक घर को बनाया निशाना*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

*नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर चंपत हुए चोर*

*पीड़ित ने पुलिस को दी मामले की सूचना*

*हर बार की तरह मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस


सरेनी-रायबरेली-थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहे हैं!क्षेत्र में बीते दिनों चोर एक के बाद एक कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं वहीं पुलिस चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम दिख रही है!एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिये!जानकारी के मुताबिक बीती रात चोर दीवार फांद कर घर में घुस गए और कमरे में बक्सों का ताला तोड़कर 7000 की नगदी व लाखों के जेवरात पार कर दिया!पीड़ित ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दे दिया है!थाना क्षेत्र के तखतखेड़ा गांव के रहने वाले हरिबक्श सिंह पुत्र स्व. संग्राम सिंह के घर में चोर बीती रात दीवार फांद कर घर में घुस गए और कमरों का ताला तोड़कर खेतों में उठा ले गए,जहां बक्सों का ताला तोड़़कर 7000 की नगदी,सोने का हार,मांग बेंदी, अंगूठी,हाफ पेटी,4 जोड़ी पायल चुरा ले गए!घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई!पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दिया है!पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है!