रायबरेली-हत्या का मुकदमा दर्ज करने को लेकर ग्रामीणों ने शव दफन करने से किया इंकार

रायबरेली-हत्या का मुकदमा दर्ज करने को लेकर ग्रामीणों ने शव दफन करने से किया इंकार

-:विज्ञापन:-




  रिपोर्ट-सागर तिवारी 

- वृद्ध का शव बाग में मिलने का मामला 

ऊंचाहार - रायबरेली -क्षेत्र के गांव जार्जी गढ़ मजरे खरौली में बुधवार को आम की बाग के पेड़ पर वृद्ध का शव लटका मिलने के मामले में गुरुवार को भी जानकार बवाल हुआ । पीएम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने शव दफन करने से इंकार कर दिया । वह मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
       ज्ञात हो कि गांव के वृद्ध राजसजीवन का शव बुधवार की दोपहर गांव से बाहर आम की बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला था। उनके परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनकी हत्या करके पेड़ पर शव लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है । हालांकि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है , जिसमें उसने बीमारी के कारण आत्महत्या किए जाने की बात लिखी है। दूसरी ओर परिजन इस सुसाइड नोट को फर्जी बता रहे है । उनका कहना है कि सुसाइड नोट मृतक की हैंड राइटिंग में नहीं है । उसे लिखकर उसकी जेब में डाला गया है । इस पूरे विवाद की जड़ करीब दो साल पहले गांव में हुई इंदल नाम के व्यक्ति की हत्या है । इसमें रामसजीवन का बेटा नामजद हुआ था । अब जब रामसजीवन की मौत हुई तो परिजन दूसरे पक्ष को आरोपित कर रहे हैं । बुधवार को वृद्ध का शव मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया था और पुलिस को शव कब्जे में लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी । गुरुवार को जब वृद्ध का शव पोस्ट मार्टम के बाद गांव पहुंचा तो फिर बवाल शुरू हो गया । मृतक के परिजन और रिश्तेदार मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है । मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय कुमार ने परिजनों और उनके रिश्तेदारों को काफी समझाने की कोशिश की किंतु वह टस से मस नहीं हुए । गुरुवार को दिन पर हो रही रुक रुक कर बरसात के कारण भी पुलिस को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। गांव में शव रखा हुआ है और लोग हंगामा कर रहे है । कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को बताया गया है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी । शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को समझाया जा रहा है ।