रायबरेली-लेखपाल की पत्नी का काला कारनामा, महिला मित्र के साथ फर्जी छेड़छाड़ की रची साजिश

रायबरेली-लेखपाल की पत्नी का काला कारनामा, महिला मित्र के साथ फर्जी छेड़छाड़ की रची साजिश

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- तहसील में तैनात एक लेखपाल ने अपनी पत्नी और उसकी एक महिला मित्र पर बड़े गम्भीर आरोप लगाए हैं। लेखपाल का कहना है उसकी पत्नी का पारिवारिक न्यायालय में विवाद चल रहा है जिसका फायदा उठाकर उसकी पत्नी अपनी एक महिला मित्र के साथ मिलकर उसे फर्जी मुकदमे में फसाना चाहती है। इस गम्भीर मामले पर लेखपाल स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
        यह सनसनी खेज घटना ऊंचाहार तहसील में तैनात लेखपाल पंकज वर्ष के साथ घटी है। लेखपाल पंकज वर्मा मूल रूप से डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे डंगरी चक मिलिक भीटी गाँव के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि उनका उनके पत्नी बीच विवाद चल रहा है । जिसका वाद वर्ष 2022 से पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है। लेखपाल का कहना है उसकी पत्नी उसके गाँव की ही एक महिला के साथ मिलकर उसे साजिशन फंसाने के लिए षड्यंत्र रच डाला। गांव की महिला ने लेखपाल पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। जब वह ड्यूटी खत्म करके घर गए तो इसकी जानकारी उन्हें सोशल मीडिया से 19 जुलाई को हुई। उन्होंने 112 पुलिस को मामले सूचना दिया है। 
हैरान करने वाली बात ये है महिला जिस दिन छेड़छाड़ की घटना का जिक्र किया है वह 10 जुलाई का दिन है। लेखपाल पंकज ने दावा किया कि दस जुलाई को वह चेचक रोग से ग्रसित थे और उस दिन वह घर ही आराम कर रहे थे। जिसका उनके पास प्रत्यक्ष प्रमाण है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी द्वारा उन्हें षड्यंत्र करके फंसाया जा रहा है। उन्होंने खुद को न सिर्फ मानसिक रूप से पीड़ित होने का अपितु सामाज में छवि धूमिल होने का भी दावा किया है। 
पूरे मामले में लेखपाल पंकज वर्मा ने रविवार को डलमऊ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से जाँच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।