रायबरेली-तीन सप्ताह बाद भी ऊंचाहार पुलिस नही कर सकी चोरी की घटना का पर्दाफाश,,,,?

रायबरेली-तीन सप्ताह बाद भी ऊंचाहार पुलिस नही कर सकी चोरी की घटना का पर्दाफाश,,,,?

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

बीती 30 जुलाई की रात रेलवे कालोनी के आधा दर्जन घरों को चोरों ने बनाया था निशाना*


ऊंचाहार -रायबरेली-बीती 30 जुलाई की रात ऊंचाहार पुलिस के लिए काली रात बनकर सामने आई , रात के अंधेरे में डबल सुरक्षा को चैलेंज करते हुए चोरों ने रेलवे कालोनी के लगभग आधा दर्जन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया चोरों ने नकदी समेत लगभग 15 लाख की चोरी की ।
घटना के लगभग एक सप्ताह बाद भी ऊंचाहार पुलिस को मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी ।
गौरतलब है कि  शनिवार /रविवार की रात रेलवे कॉलोनी स्थित कर्मचारियों के बंद आवासों को चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात चोर एक एक करके छह घरों से नकदी समेत बीस लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। सबेरे घटना की जानकारी से पड़ोसियों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
   आपकी जानकारी किए बताते चलें कि रेलवे में तैनात तीन कर्मचारी व तीन रेलवे सुरक्षा बल के जवान रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। उक्त सभी दो दिन अवकाश लेकर आवासों में ताला लगाकर अपने अपने घर गए हुए थे। रविवार की रात चोरों ने इन्हीं घरों को निशाना बनाते हुए दरवाजा व खिड़कियां तोड़ कर कमरे में प्रवेश कर गए। जहां अलमारियों और बक्सों का लॉक तोड़कर उसमें रखे नगदी समेत बीस लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने चांदी के आभूषण पार कर दिया। सुबह पड़ोसियों को कर्मचारियों के घर के टूटे दरवाजों के ताले और बिखरे सामान को देख होश उड़ गए। और घटना की सूचना कर्मचारियों व ऊंचाहार पुलिस को दी। बाद में मौके पर पहुंचे कर्मचारी अमर बहादुर यादव ने बताया कि उसके घर से आठ लाख रुपए के आभूषण व साढ़े तीन लाख रुपए नगदी, जियालाल के घर से करीब सवा लाख कीमत के आभूषण व 45 हजार नगदी तथा सुमित के घर से दो लाख के आभूषण व दस हजार रुपए नगदी की चोरी हुई है। जबकि रेलवे सुरक्षा बल के जवान रामकुमार, शुक्ला, प्रमोद राम सूचना के बाद खबर लिखे जाने तक नहीं पहुंच सके हैं। जिससे इनके घरों में हुई चोरी की जानकारी नहीं हो सकी है। घटना के बाद रेलवे कॉलोनी के अन्य  कर्मचारी अनहोनी की आशंका से सशंकित हैं।

>  *यहा भी चोरो ने किया है टारगेट पर पुलिस रही नाकाम,,,,?

ऊंचाहार । कोतवाली क्षेत्र के बाहरपुर गांव में संचालित सहज जनसेवा केंद्र को भी चोरों ने टारगेट किया और महिला संचालक के साथ अभद्रता करते हुए टप्पेबाजी की जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ लेकिन मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई।
इसके अलावा जमुनापुर बाजार से दौलतपुर अपने घर वापस लौट रहे युवक से लूट की घटना को अंजाम दिया गया ।

मामले के  काफी दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना का पर्दाफाश करने में कामयाब नही हो सकी।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने जल्द ही चोरी का खुलासा करके चोरों को हवालात की हवा खिलाने का दावा किया है।