रायबरेली-आग का गोला बनी स्कॉर्पियो , सवारों ने कूदकर बचाई जान

रायबरेली-आग का गोला बनी स्कॉर्पियो , सवारों ने कूदकर बचाई जान

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-कस्बे में बने राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास पर अचानक एक एक स्कॉर्पियो में लगने से धू धू कर जलने लगी। राहगीरों ने देखा तो हाइवे पर अफरा तफरी मच गई। लोगों पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी है। 
      यह घटना नगर से जुड़े जमुनियाहार स्थित बाईपास पर हुई है। मिर्जापुर जनपद के कोतवाली देहात निवासी केशवराम तिवारी शुक्रवार को अपने चालक के साथ स्कॉर्पियो वाहन से लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर बने बाईपास से जा रहे थे। तभी अचानक उनकी स्कॉर्पियो में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों में बदल गई। केशवराम तिवारी और उनके चालक राजू ने स्कॉर्पियो से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग की लपटे और धुवां का गुब्बार देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और अफरा तफरी मच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। किन्तु जबतक फायर ब्रिगेड की टीम जबतक पहुंचकर आग पर काबू पाती तबतक स्कॉर्पियो जलकर बर्बाद हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।