रायबरेली-नालियां और सड़कें टूटी, प्रधान और सचिव नहीं दे रहे ध्यान,BDO बेखबर

रायबरेली-नालियां और सड़कें टूटी, प्रधान और सचिव नहीं दे रहे ध्यान,BDO बेखबर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

 ग्राम सभा धीरनपुर में ग्राम प्रधान सचिव कुंभकरण की नींद में जनता परेशान*

गदागंज रायबरेली के ब्लॉक के दिन शाह गौरा क्षेत्र में स्थित ग्राम सभा धीरनपुर के नवादा पट्टी में नागरिक सुविधाओं की स्थिति खराब है। कई महीनों से यहां कारंजा और नालियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं आखिर जनता कब तक परेशान रहेगी ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत की गई है। लेकिन दोनों अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। श्रीपाल के दरवाजे से शिव बहादुर के दरवाजे तक का रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। हल्की बारिश में भी लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है धर्मेंद्र यादव, अंकुश, रोहन लाल, निरंजन, अतुल कुमार, दिलीप पासवान, मनोज कुमार, अमरजीत और सूरज  सहित कई ग्रामीणों ने इस समस्या को उठाया है। उनका आरोप है कि विकास कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा है। अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री विकास का वादा करते हैं, लेकिन स्थानीय अधिकारी इन वादों को पूरा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।