रायबरेली-नौकरी दिलाने का झांसा देकर ले लिए एक लाख रुपए,,,,,

रायबरेली-नौकरी दिलाने का झांसा देकर ले लिए एक लाख रुपए,,,,,

-:विज्ञापन:-





 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार- रायबरेली -एक युवक को नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर एक लाख रुपए हड़प लिए । बेरोजगार युवक एक साल तक नौकरी की आस में बैठा रहा । जब उसने पैसा वापस मांगा तो ठग ने इनकार कर दिया । जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
       मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव किशुन दास पुर का है । गांव के युवक करन कुमार का कहना है कि एक साल पहले उसकी मुलाकात आप्टा गांव निवासी एक युवक से हुई । उसने नौकरी दिलाने का उसे भरोसा दिलाया और उससे एक लाख रूपये के लिए । उसके बाद वह नौकरी दिलाने के लिए तरह तरह से बहाना करता रहा । जब उसने उससे अपने दिए गए एक लाख रूपये वापस मांगा तो उसने रुपए वापस करने से इनकार कर दिया । रविवार को कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है । उसका कहना है कि रूपये हड़पने वाला युवक इस समय क्षेत्र के छतौना मरियानी गांव में निवास कर रहा है । कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले में दूसरे पक्ष को बुलाया गया है । बातचीत के द्वारा समस्या का हल किया जाएगा।